फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगर पंचायतों में बनेगा कल्याण मंडप

Fri, 09 Jun 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की दो नवसृजित नगर पंचायत रूपईडीहा व कैसरगंज को शासन ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक-एक कल्याण मंडप का तोहफा दिया है। शासन की ओर से दोनों नगर पंचायतों के लिए सवा तीन करोड़ की आधी धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। कल्याण मंडप के निर्माण होने बाद इसका सीधा फायदा दोनों नगर पंचायतों की 50 हजार से अधिक की आबादी को मिलने लगेगा।
विज्ञापन


नगर पंवायतवासी सस्ती दरों पर मांगलिक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कल्याण मंडप का उपयोग कर सकेंगे। रूपईडीहा में तो कल्याण मंडप निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। अभी कैसरगंज में जमीन तलाशी जा रही है। निर्माण में प्रति कल्याण मंडप सवा तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन ने कल्याण मंडप निर्माण को लेकर दोनों नगर पंचायतों के लिए आधी धनराशि सवा तीन करोड़ भी स्वीकृत कर भेज दी है।
कल्याण मंडप का निर्माण एक हजार से 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जाएगा। कल्याण मंडप के निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से रूपईडीहा के पचपकरी वार्ड में मानक के अनुसार जमीन चिन्हित कर ली है। लेकिन अभी कैसरगंज में जमीन की तलाश जारी है। जमीन मिलते ही दोनों कल्याण मंडप का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कल्याण मंडप में यह रहेंगी सुविधाएं
कल्याण मंडप में हवादार बड़ा हाल व कमरे, आधुनिक शौचालय व स्नान घर, पेयजल के लिए वाटर कूलर, पानी की टंकी, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कल्याण मंडप में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संबंधित आयोजनकर्ता को उसकी साफ-सफाई कर नगर पंचायत प्रशासन के सुपुर्द करना होगा।

शीघ्र शुरू होगा निर्माण
कल्याण मंडप के लिए मानक के अनुसार रूपईडीहा नगर पंचायत के पचपकरी वार्ड में जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। कैसरगंज में अभी जमीन की तलाश जारी है। सीएनडीएस संस्था द्वारा कल्याण मंडप के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- शिवम द्विवेदी, ईओ, नगर पंचायत कैसरगंज व प्रभारी रूपईडीहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें