फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पीपारा की फैक्ट्री, राजापुर कला व यादवपुर गांव बना हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर, हुजूरपुर और चित्तौरा ब्लॉक में कोरोना मरीज मिलने पर संबंधित क्षेत्र को प्रशासन ने हॉटस्पॉट बना दिया है। चित्तौरा के आसामरोड स्थित फैक्ट्री के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। वहीं हुजूरपुर के यादवपुर गांव तथा पयागपुर के राजापुर कला गांव को को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। क्षेत्र में 21 दिनों तक पूरी तरह से आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड अंतर्गत राजापुर कला गांव निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव था। उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर घर चला गया था। घर में उसकी फिर तबीयत बिगती तो उसकी जांच कराई गई। इसमें वह फिर से कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर युवक को चित्तौरा स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती ने बताया कि आवागमन पूरी तरह से बंद कर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। कर्मचारियों को जरूरी वस्तुएं घरों तक पहुंचाने के लिए नामित किया गया है।
वहीं हूजूरपुर विकास खंड के यादवपुर मटेहिया गांव निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। इस पर एसडीएम कैसरगंज के दिशा निर्देश पर गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। गांव में चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगा दी गई है। वहीं शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के कल्पीपारा आसाम रोड स्थित रामेश्वरलाल फूड प्राईवेट लिमिटेड का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पर उसे कोविड अस्पताल पहुंचाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने भर्ती कराया है। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि फैक्ट्री के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें