फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित हुआ कैसरगंज थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए शीघ्र ही बीट प्रणाली लागू की जाएगी। जिससे आम जनता को पुलिस की और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्र के करीब 700 गांवों के लोगों को पुलिस महकमे की नई पहल से चाक चौबंद सुरक्षा मिल सकेगी। इसके लिए संसाधनों को मुहैया कराने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज टीपी द्विवेदी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पूरे प्रदेश में 100 थाने का चयन किया गया है। जिसमें जनपद बहराइच का थाना कैसरगंज भी शामिल है। इस थाने में बीट प्रणाली लागू होगी। इसके लिए नई तकनीक और समुचित संसाधन थाने में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रणाली के तहत एक बीट पुलिस ऑफिसर की तैनाती होगी। जो अपने अपने निर्धारित क्षेत्र में निगरानी करेगा।
पुलिस बीट ऑफिसर कांस्टेबल की रैंक का होगा। अफसर पर लगभग 1500 से अधिक की जनसंख्या के नियंत्रण का दायित्व रहेगा। सभी पुलिस बीट अधिकारी हलका प्रभारी के नियंत्रण में होंगे और प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे। हलका प्रभारी सब इंस्पेक्टर की रैंक का होगा। कैसरगंज की संपूर्ण प्रणाली पर सीओ कैसरगंज का नियंत्रण होगा। सीओ द्विवेदी ने बताया कि बीट प्रणाली का मसौदा तैयार कर लिया गया है। 26 जनवरी के बाद इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें