बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदानपुरवा निवासी मोहम्मद जुनैद ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। जुनैद के सरकारी अधिवक्ता बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। जुनैद अधिवक्ता दिलशाद अहमद के बेटे हैं।
मोहम्मद जुनैद ने बताया कि उन्होंने अपनी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच से की है। वही पांच वर्षीय एलएलबी उन्होंने लखनऊ यूनीवर्सिटी के मेन कैंपस से की। एलएलबी पूरी होने के बाद से वह तैयारी कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पीसीएस जे की परीक्षा भी पास की थी, लेकिन इंटरव्यू में वह चूक गए थे।
उन्होंने बताया कि एपीओ की परीक्षा में इससे पहले वह तीन बार पास कर चुके हैं, लेकिन इंटरव्यू में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका सपना जज बन कर समाज सेवा करने का है।