फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली कटौती के खिलाफ बिफरे आप कार्यकर्ता

Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले भर में भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी की। आप जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सीआरओ अवधेश मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं लोगों की मौत हो रही है। अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौत गर्मी के चलते हो गई है।
जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान लोगों को मुफ्त व 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, जो जुमला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल बिना कटौती के 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी और मात्र 12 से 14 घंटे ही बिजली दी जा रही है। वहीं बिजली विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

आप के प्रदेश सह प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति, गर्मी के कारण प्रदेश में हुई मौतों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी, बिजली विभाग के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग उठाई गई है। प्रदर्शन में अंकित मिश्रा, तौहीद आलम, मदनलाल वर्मा, मोहम्मद सईद खान, बुद्धराम पटेल, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें