फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोमांचक मुकाबले में जेपी इलेवन की शानदार जीत

Mon, 09 Feb 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
धरसवां क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
धरसवां। ग्राम पंचायत कल्याणपुर में रविवार को धरसवां प्रीमियर लीग के चौथे दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में जेपी इलेवन ने कल्याणपुर की टीम को 18 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान तालियां बजाकर लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच का शुभारंभ समाजसेवी अनिल सिंह ने किया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेपी इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 160 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान जेपी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनकी इस पारी में सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे, जिससे दर्शक काफी उत्साहित नजर आए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्याणपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण शुरुआत की, लेकिन पूरी टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कल्याणपुर की ओर से परवेज ने सबसे अधिक 46 रनों की पारी खेली। जेपी इलेवन की ओर से रवि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान जेपी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें