फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ...तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज

Mon, 11 Nov 2024 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर शिवा भारत की धरती छोड़कर भाग रहा था। एसटीएफ ने उसे बॉर्डर पर ही दबोच लिया। होटल में करीब दो घंटे की पूछताछ में शिवा ने कई राज उगले हैं। 
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में रविवार को मुबंई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने नेपाल भाग रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य शूटर को दबोच लिया। कुछ समय की देरी होने पर यह भारत की धरती को पार कर चुका होता। लेकिन, टीम ने इस तरह जाल बिछाया कि यह चंगुल में आ गया। इसके साथ चार मददगार भी धरे गए हैं।  

विज्ञापन


टीम ने नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास कार्रवाई की। शूटर शिवा रोडवेज बस से अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था। यह कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है। उसके चार अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। टीम इनको अपने साथ दिल्ली ले गई।

यह भी पढ़ेंः- बहराइच हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा या नहीं इसका फैसला होगा आज, राज्य सरकार देगी सवालों के जवाब

विज्ञापन

होटल में करीब दो घंटे चली पूछताछ

हाड़ा बसेहरी गांव के पास चार इनोवा वाहन से मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ के जवान पहुंचे। नेपालगंज नानपारा मार्ग पर एक रोडवेज बस को रोका। कुछ संदिग्ध युवकों को बस से उतारकर पास के ही एक होटल लेकर गए। यहां सभी ने संदिग्धों से लगभग दो घंटे पूछताछ की। 
 

साथियों के साथ नेपाल भाग रहा था

इसके बाद टीम सभी को अपने साथ लेकर चली गई। टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। एसटीएफ टीम में प्रभारी प्रमेश कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दकी आदि शामिल रहे। टीम ने शूटर के नेपाल भागने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ेंः- सुल्तानपुर: तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 45 से अधिक घायल, नौ गंभीर किए गए रेफर
 

मददगार भी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शूटर शिवा ने पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। इसके बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, कि उसने क्या-क्या बताया है? शूटर शिवा को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के अपराध में टीम ने उसके साथियो गांव निवासी अनुराग कश्यप, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से बैग बरामद हुए। इसमें कपड़े और मोबाइल आदि सामान रखा मिला। 
 
विज्ञापन

सीओ नानपारा ने की पुष्टि

सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया एटीएस ने जिन युवकों को पकड़ा उनमें से एक बाबा सिद्दकी हत्याकांड में फरार आरोपी कैसरगंज निवासी शिवा है। वहीं उसके चार अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए है। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। उनसे क्या पूछताछ की गई, कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें