फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जीआईटीआई परिसर में रोजगार मेला आज

Tue, 24 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राजकीय आईटीआई परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न तकनीकी सेवायोजक प्रतिभाग करेंगे और अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार वेतनमान तय पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इसके अलावा विकास खंड मिहींपुरवा के परिसर में 25 मार्च और शहर के ऑडिटोरियम में 26 मार्च को भी सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।


मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटीआई प्रशिक्षित, डिप्लोमा धारक युवा, रोजगार संगम पोर्टल में पंजीकृत व गैर-पंजीकृत सभी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति, उनकी एक-एक छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे मेले में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें