फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: "पांच लाख दो नहीं तो पूरा परिवार खत्म कर देंगे", ज्वैलर्स को कारतूस और धमकी भरा पत्र भेजकर मांगी रंगदारी

Thu, 02 Apr 2026 11:20 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

धमकी भरे पत्र में फिरौती मांगने वाले ने अपने को लारेंस विश्नोई का छोटा भाई अनमोल विश्नोई बताया है। पत्र में लिखा है कि तुमने बहुत धन कमाया है। अगर पुलिस को खबर की या कोई चालाकी की तो तुम्हारे बेटे और पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में कस्बे के मुख्य बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने बुधवार रात में धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर खुलेआम 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पत्र में साफ लिखा है कि अगर तय रकम नहीं दी गई तो व्यापारी के पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पत्र भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। 

विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है। जगदीश ज्वेलर्स के मालिक चंद्र मोहन सोनी उर्फ छठ ने बताया कि देर रात को पत्र मिलने के बाद अज्ञात नंबरों से कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से उनके परिवार में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि अब दुकान खोलना और कारोबार करना भी जोखिम भरा लगने लगा है। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ में आईपीएल: सिर चढ़कर बोला ऋषभ पंत का जादू, मैच एकतरफा होते ही स्टेडियम हुआ खाली; आधी रात तक चली मेट्रो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईरान-इस्राइल युद्ध से एक महीने में 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, छोटे उद्योगों से लेकर सभी कारोबार प्रभावित


घटना के बाद व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है, तो 3 अप्रैल को पूरा बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों, विशेषकर सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।

व्यापारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बाजार की सुरक्षा का मामला है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों को सख्त सजा दिलाएगी, ताकि व्यापारियों का भरोसा बहाल हो सके।

धमकी भरे पत्र में है यह हवाला
धमकी भरे पत्र में फिरौती मांगने वाले ने अपने को लारेंस विश्नोई का छोटा भाई अनमोल विश्नोई बताया है। पत्र में लिखा है कि तुमने बहुत धन कमाया है। पत्र में कहा गया है कि आज शाम 7:20 बजे गोपिया मार्ग पर दरोगा पुरवा के पास पैसा लेकर पहुंचना है। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर पुलिस को खबर की या कोई चालाकी की तो तुम्हारे बेटे और पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पत्र के साथ 12 बोर का कारतूस भी लिपटा हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें