फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार्य में शिथिलता पर जरवल के ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विभागीय कार्य में शिथिलता के मामले में जरवल ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीडीओ ने सीडीओ के आदेश पर की है। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को हुजूरपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

डीडीओ की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में विकास कार्यों प्रति रुचि न लेने, वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि व्यय न करने, सफाईकर्मी की तैनाती होने के बाद भी सफाई के लिए नियम विरूद्ध फर्म के पक्ष में भुगतान करने व ग्राम पंचायतों के कई भुगतान ग्राम पंचायत से न करके अन्यत्र स्थान से करने संबंधी के आरोप मेंप्रथमदृष्टया दोषी पाए गए। बाद में जांच बाद आरोप सही पाए जाने पर सीडीओ मुकेश चंद द्वारा दि गए निर्देश के क्रम में विकासखंड जरवल में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें