जरवल (बहराइच)। नगर के सराय मोहल्ला निवासी एक गर्भवती महिला लखनऊ में डिलीवरी के लिए गई थी। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला की कोरोना जांच कराई, जिसमेें वह कोरोना संक्रमित मिली है। महिला दो माह से अपने मायके अट्ठैसा गांव रह रही थी। स्वास्थ्य कर्मी गांव को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी एक 30 वर्षीय गर्भवती महिला डिलीवरी कराने के लिए लखनऊ गई थी। लखनऊ हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज शुरू करने से पहले कोरोना जांच कराई। जिसमें महिला कोरोना संक्रमित मिली। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला लखनऊ में हुई जांच में कोरोना संक्रमित मिली है।
महिला अभी लखनऊ में ही है। जरवल पहुंचने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। गर्भवती को विशेष वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। वहीं सराय मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गर्भवती महिला दो माह से अपने मायके अट्ठैसा गांव में रह रही थी। ऐसे में प्रशासन अट्ठैसा गांव को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी कर रही है।