फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

Wed, 04 May 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को महिला की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए के लिए बुधवार को महिला जन सुनवाई हुई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने 20 महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी व सदस्य रुकइया बानो ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 20 महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। इस मौके पर 80 फीसदी मामले पुलिस महकमे की लापरवाही के सामने आए, जिनमें अपहरण, रेप, छेड़छाड़ आदि की वारदातें थीं।

इन्हें अध्यक्ष ने गंभीरता से सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दहेज उत्पीड़न के प्रार्थना पत्र पर भी आयोग की अध्यक्षा ने सुनवाई कर दरगाह, कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, कैसरगंज, फखरपुर, रुपईडीहा, बौंडी, रामगांव थानों के थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अखंड प्रताप सिंह, समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

महिला बंदियों का लिया हाल, मरीजों से भी मिलीं

बहराइच। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद आयोग की अध्यक्ष व सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। कारागार के महिला बैरक में बंदियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों का हालचाल लिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय मौजूद रहे।

इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय का भ्रमण कर अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर पंचायत जरवल के अध्यक्ष असलम रायनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव मौजूद रहे।

प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत

बहराइच। जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत सामने आई है। यह आरोप एक महिला ने बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने लगाया है।

महिला ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। विकास खंड तेजवापुर के खसहा मोहम्मदपुर गांव निवासी सोनू की पत्नी गुड़िया ने शिकायत में कहा है कि उसे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 29 अप्रैल को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां ड्यूटी पर मिलीं डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल ने नार्मल प्रसव न हो पाने की बात कहकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी। ऑपरेशन के नाम पर चार हजार रुपये वसूले। गुड़िया के ससुर राम सनेही मिश्रा ने इसकी शिकायत सीएमएस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


महिला ने बुधवार को बहराइच पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी को भी पत्र सौंपकर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें