फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू आज, बहराइच वासी तैयार

विज्ञापन
21 बीएचआर 30 - रिसिया बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे देश में रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। इसके लिए बहराइच वासियों ने भी तैयारी कर ली है। शनिवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में डीएम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जनता कर्फ्यू की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू करने की अपील की थी। इसी की तैयारियों के लिए डीएम शंभु कुमार, एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने सीएमओ कार्यालय सभागार में अधिकारियों व धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि सुबह सात बजे से शाम नौ बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। बैठक में धर्मगुरु स्वामी रविगिरी जी महाराज, कारी जुबेर अहमद कासमी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, दरगाह प्रबंध कमेटी, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच, बंसल ड्रग एजेंसी, रोटरी क्लब बहराइच की ओर से धार्मिक स्थलों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान को बंद रखने के लिए लिखित आश्वासन दिया गया।
डीएम ने कहा कि विशेष परिस्थितियों के अलावा घर से बाहर न निकलें जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। डीएम ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क कर सभी लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में जागरूक कर सहयोग प्राप्त करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेश यात्रा से लौटने वाले जिले के नागरिकों से उनके घर पर ही मानक के अनुसार होम कोरंटाइन की अवधि का पालन कराएं। इसके लिए दूसरे विभाग का सहयोग लिया जा सकता है। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर अजय प्रताप, ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, डीपीओ जीडी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
डीएम शंभु कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर डरें नहीं बल्कि सचेत रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। डीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति में अगर कोरोना वायरस का लक्षण दिखाई दे तो उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाएं जिससे उन्हें जरूरी चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अफवाहों पर ध्यान न देकर बचाव के तरीकों हाथ धुलने, भीड़-भाड़ वाले स्थलों से बचने, अभिवादन स्वरूप हाथ न मिलाने, सर्दी, खांसी व छींक आने पर साफ कपड़े सेे मुंह ढकने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें