फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...राम जी चलें न हनुमान के बिना

Sat, 23 Apr 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। हनुमान जयंती पर शुक्रवार रात बाला जी मंडल नानपारा की ओर से जगदीश्वरी मंदिर  में जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में बाला जी के दरबार का फूल मालाओं से अलौकिक शृंगार किया गया। हनुमान भक्त पूरी रात बजरंगबली के भजनों पर झूमते रहे। 
विज्ञापन


जगदीश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान हनुमान व राधा-कृष्ण की झांकी का सजीव मंचन कर नृत्य नाटिका पेश की। जागरण की शुरुआत गाजियाबाद के गायक जहीर अब्बास ने अपने भजन ‘ध्यान कर हनुमान जी का राम जी मिल जाएंगे, गर हो हनुमान राजी राम खुश हो जाएंगे’ की प्रस्तुति दी तो मौजूद भक्त थिरक उठे।

प्रतापगढ़ से आईं गायिका याचना तिवारी ने हनुमान जी का गुणगान करते हुए गाया दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चलें न हनुमान के बिना। बनारस के गायक हेम तिवारी के भजन लाल लंगोटा, लाल सिंदूरी बदन पर साजे है, राम मगन हो राम दिवाना छमछम नाचे है... पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन


लखनऊ से आई संदीप बजरंगी की टीम ने हनुमान, राधा-कृष्ण व भगवान शंकर-पार्वती की झांकियों का सजीव मंचन कर नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुत की। रात भर भक्त भाव विभोर होकर भजन सुनते रहे। 

इस मौके पर बाला जी मंडल द्वारा एसएसआई सुधीर कुमार मिश्रा को प्रतीक चिह्न व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आलोक तिवारी, पंकज जायसवाल, अमित रूपानी, शोभित गोयल, राम जायसवाल, रिंकू जायसवाल, नितेश रूपानी आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। 

पंचमुखी स्वरूप की झांकी ने चुराया आकर्षण

मटेरा। मटेरा कस्बे के बाबा कुट्टी मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद सावित्रीबाईफुले रहीं। सांसद को बाला जी मंडल सेवा समिति मटेरा के द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके बाद याचना पंडित गोरखपुर, भजन सम्राट पंकज निगम व साक्षी सरगम लखनऊ की टीम ने पूरी रात भजनों की प्रस्तुति कर समा बांधा। कार्यक्रम में दिल्ली से आए कलाकारों ने हनुमान जी के पंचमुखी स्वरूप की सजीव झांकी की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में अंकित साहू, बृजेश सोनी, सुरेंद्र साहू, रितेश, संदीप समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें