फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। चकपिहानी से गंडारा व गोडहिया नंबर दो सड़क का हाल खराब है। यहां यह पता ही नहीं चलता के सड़क में गड्ढा है या फिर गड्ढे में सड़क है। इस मार्ग से करीब बीस हजार लोग रोजाना गुजरते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से इस सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने के लिए दो संपर्क मार्ग प्रमुख हैं। इसमें एक तो चकपिहानी से गंडारा व दूसरा गोडहिया नंबर दो है। चकपिहानी से गंडारा मार्ग कई गांवों को जोड़ता हुआ कर्नलगंज होो हुए जिला गोंडा मार्ग से जुड़ा हुआ है। वहीं पबना से गोड़हिया, बरखुरद्वारापुर से जोडिय़ा नीम और हिंदुपुरवा से गोड़हिया नंबर दो जाने वाला मार्ग भी आम लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन मौजूदा समय में यह दोनों संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हैं। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्राम प्रधान सुरेश यादव, स्थानीय ग्रामीण रामराज गौतम, महेंद्र अवस्थी का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों में बने गड्ढों में गिट्टी व मिट्टी डालकर मरम्मत करने की महज औपचारिकता ही पूरी की गई थी। इससे अब दुर्घटनाएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें