फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरार ने भूटान में जीता कांस्य पदक

Wed, 23 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। लक्ष्य निर्धारित कर उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तो आपको पूर्ण सफलता मिलती है। यह बातें अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी इसरार अहमद ने कही।
विज्ञापन


भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन कर बहराइच लौटे इसरार का बुधवार को शहरवासियों ने खुले मन से इस्तकबाल किया।

इसरार ने कांस्य मेडल अर्जित कर बहराइच का पूरे देश में नाम रोशन किया है। उनके सम्मान में बुधवार को खिलाड़ियों ने बाइक रैली निकाली और इंदिरा गांधी स्टेडियम में बहराइच के लाल इसरार का भव्य स्वागत किया।

गत दिनों भूटान में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में बहराइच के इसरार अली को भी भाग लेने का गौरव मिला।
विज्ञापन


भूटान में इसरार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। बुधवार को जिला ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गोलवाघाट पर इसरार अली का माल्यार्पण का भव्य स्वागत किया गया।

यहां से खिलाड़ियों ने बाइक रैली निकाली। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची। उत्साह से लबरेज इसरार अली ने इस मौके पर कहा कि कई वर्षों के अथक अभ्यास, लगन व इमानदारी के कारण ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ और सफलता मिली है।

एसोसिएशन के संरक्षक सरजीत सिंह ने कहा कि बहराइच में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मौके पर जावेद, हकीक, शादाब हुसैन, राकेश गुप्ता, तारिक बेग, शाकिर अली, आफाक अहमद, सलमान, जगत मलिक, विशाल गुप्ता आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें