बहराइच। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कार्यक्रम समन्वयक और जिला शिकायत प्रबंधक के पदों पर नियुक्ति के लिए विकास भवन सभागार में प्राथमिक स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कराया जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित सभी अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी की वेबसाइट बहराइच डॉट एनआईसी डॉट इन और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।