फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऐतिहासिक स्टीलगंज तालाब के सुंदरीकरण का शुरू हुआ काम

विज्ञापन
बहराइच में ​स्थित स्टीलगंज तालाब पार्क।
विज्ञापन
बहराइच। नगर के ऐतिहासिक स्टीलगंज तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की कार्य योजना तैयार हुई है। इस पर 1.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बुधवार शाम को सांसद आनंद गोंड ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। नगरपालिका के इस निर्णय से लोगों में हर्ष है। सांसद ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत हो रहा है। इससे शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर वातावरण मिलेगा। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने स्टीलगंज तालाब को जिले की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर बताया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि संरक्षण से शहर की पहचान मजबूत होगी। तालाब के विकास से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में एमएलसी पद्मसेन चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल और श्यामकरन टेकड़ीवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें