फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो कछुए बरामद

Sat, 15 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल में घूम रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को वन विभाग की टीम ने दो कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से शिकार के उपकरण बरामद किए गए है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट में वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार के नेतृत्व में वन दारोगा मयंक पांडेय, वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक अब्दुल सलाम वाचरों व एसएसबी के जवानों के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जंगल में घूमता हुआ दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो कछुए व शिकार करने के अन्य उपकरण भी बरामद किए गए है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि शिकारी की पहचान जगदीश निवासी चिचरी पानी थाना नयापारा जिला नयापारा उड़ीसा के रूप में हुई है। उसे वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेन्जर रामकुमार ने बताया कि जंगल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें