फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो दबोचे

विज्ञापन
हुजूरपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर व बरामद बाइकें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। फर्जी कागजात तैयार कर बाइक चोरी कर बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का हुजुरपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बाइक चोर व चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

हुजुरपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए दो लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने अपने साथ एसआई प्रबोध कुमार, राजेश्वर सिंह, अवधराज, सिपाही अभिषेक राय, रेहान व संजीत को लेकर मौलाशाह मजार के पास पहुंचे। तभी सामने से दो बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे। पुलिस ने रोका ता वह भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने चोरी की बाइक व फर्जी कागज तैयार कर बेचने की बात कुबूल की। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। तलाशी के दौरान चोरों के पास से तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों की पहचान हुजुरपुर थाना क्षेत्र के बेहननपुरवा निवासी आमिर अली व कैसरगंज थाना क्षेत्र के नौगइया निवासी इमरान के रूप में हुई। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।
लखनऊ व बाराबंकी से करते थे चोरी
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लखनऊ व बाराबंकी जिले से बाइक को चोरी करके बहराइच लाते थे। उसके बाद फर्जी कागज तैयार करके उसे बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें