फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से मासूम की मौत, आठ पीड़ित

Wed, 24 Jun 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम कंदौसा पुरवा में खसरा फैल गया है। खसरे से पीड़ित एक बच्चे की मंगलवार रात में इलाज के अभाव में मौत हो गई। जबकि आठ बच्चे चपेट में हैं।
विज्ञापन

 खसरे से मौत की सूचना पाकर सुबह स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची है। दो खसरा पीड़ितों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य का इलाज कर दवाइयां दी गई हैं। खसरा फैलने से गांव के अन्य परिवारीजन भी दहशत में हैं।
तराई में बदल रहा मौसम संक्रामक रोग का सबब बन गया है। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते फखरपुर के ग्राम कंदौसापुरवा में चार दिन से खसरे का प्रकोप है।
आठ परिवारों के बच्चे चपेट में हैं। खसरा फैलने की सूचना सोमवार को गांव के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी थी। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जिसके चलते खसरा पीड़ितों का घरेलू उपचार भी होता रहा। इलाज के अभाव में खसरे से पीड़ित राजन (3) पुत्र हिरई की मंगलवार देर रात तबियत बिगड़ गई।
परिवार के लोग जब उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी राजन ने दम तोड़ दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया। इसी घर में राजन का छह माह का भाई साजन भी खसरे की चपेट में है। इसके अलावा गांव निवासी ज्ञानू (4), सुनैना (3), दूजी (5), प्रिंसी (2), कल्लू (6), राजेश (3) समेत आठ बच्चे खसरे की चपेट में हैं। यह सभी बिस्तर पर कराह रहे हैं।
 रात में खसरे से मासूम के मौत की सूचना भी स्वास्थ्य केंद्र पर दी गई। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी हरकत में आए। बुधवार सुबह चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर खसरा पीड़ितों का परीक्षण कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

 फखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप गौतम ने बताया कि साजन और ज्ञानू की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य खसरा पीड़ितों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने गांव में गंदगी के चलते खसरा फैला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें