फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा व निमोनिया से मासूम की मौत

Fri, 02 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में मौसम बदलने के साथ एक बार फिर खसरा फैलने लगा है। खसरा और निमोनिया की चपेट में आकर एक मासूम की शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं विभिन्न रोगों से ग्रसित 13 और लोग भर्ती कराए गए हैं। उनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में मौसम बदलाव के बीच संक्रामक रोगों का संक्रमण बढ़ने लगा है। वायरल के साथ ही खसरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। दरगाह क्षेत्र में ग्राम कल्पीपारा महाराज निवासी अरशद (5) पुत्र रोशन अली को तीन दिन पूर्व खसरे की शिकायत हुई थी। बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने निकले और फिर दाने पक गए।

गांव के चिकित्सक से परिवारीजन इलाज करा रहे थे। शुक्रवार दोपहर बाद अरशद की हालत बिगड़ गई। इस पर परिवारीजनों ने आनन फानन में अरशद को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिवारीजन बच्चे का शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन


उधर निमोनिया, बुखार, डायरिया और वायरल से ग्रसित 13 और लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उनमें छाया (3) निवासी विशेश्वरगंज और मुन्नी (2) निवासी फखरपुर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें