बहराइच। शहर के किसान पीजी कॉलेज में सोमवार से दीक्षारंभ संस्कार शुरू किया गया है। पहले दिन बच्चों को कॉलेज के शिक्षकों से परिचय कराने के साथ ही कॉलेज के नियमों की जानकारी दी गई।
बीएड के प्रभारी प्रोफेसर ओपी सोनी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत यह एक प्रक्रिया के रूप में कॉलेज ने अपनाई है। इससे विद्यार्थियों को पहले दिन से ही कॉलेज के बारे में जरूरी जानकारियां दे दी जाती हैं। प्रोफेसर उस्मान ने कहा कि विषय के अनुसार दीक्षारंभ संस्कार कराया जाता है। इसे इंडक्शन क्लास भी कहा जाता है। विद्यार्थी पहले दिन से ही कॉलेज को अपना परिवार समझकर कक्षाओं में उपस्थित रहे और अन्य व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. नीरज पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम से बच्चों में संकोच और हिचकिचाहट दूर होगी।