जरवलरोड। कृषि बीज भंडार अठैसा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के वितरण के उपलक्ष्य में शुक्रवार को किसान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य पवन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह गुल्टन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य, किस्तों के वितरण और आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद देना है।
कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों से संवाद कर योजना से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम में कृषि बीज भंडार प्रभारी मौलिक वर्मा, एडीओ एजी सत्येंद्र तिवारी, बीटीएम अरुण यादव, परमेश्वर शुक्ला समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।