फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतिम दिन परीक्षा प्रणाली की दी गई जानकारी

Sun, 02 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं और छात्राएं। 
विज्ञापन
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतिम दिन परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
विज्ञापन

समापन दिवस पर डॉ. ज्योति त्रिपाठी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत परीक्षा प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मिड-सेमेस्टर टेस्ट एवं सत्रांत परीक्षाओं की प्रक्रिया एवं महत्व से अवगत कराया।
शिक्षाशास्त्र की सहायक आचार्य डॉ. दया कुमारी ने छात्राओं को कक्षा प्रतिनिधि प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए चयनित कक्षा प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की व उन्हें बैज प्रदान किए।
विज्ञापन

27 जुलाई से प्रारम्भ हुए इस सप्ताहव्यापी दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, परीक्षा प्रणाली, विभिन्न समितियों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी सदस्य डॉ. आकांक्षा पटेल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्यगण व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें