फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान पाठशालाओं में योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
करमुल्लापुर में किसान पाठशाला में जानकारी देते अ​​धिकारी। - फोटो : दोस्तपुर के सहंगिया गांव के पास कार में लगी आग।
विज्ञापन
बहराइच। कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशाला के तहत जिले की 109 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत ललुही में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किसान पाठशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिशिर कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि एवं इससे जुड़े विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कृषि विभाग की सभी योजनाओं, एफपीओ बनाकर फसल उत्पादन, वैल्यू एडिशन और सीधे बाजार में बिक्री की जानकारी दी।
इफको के प्रतिनिधि सर्वेश द्विवेदी ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग से लागत घटाने की बात कही। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राम प्रकाश मौर्य ने प्राकृतिक खेती के क्लस्टरों की जानकारी दी। पाठशाला प्रभारी राहुल वर्मा ने फसल बीमा कराने की अपील की। कृषि रक्षा अधिकारी सुरेश बाबू ने आईपीएम अपनाने की सलाह दी। इसी के साथ ही हुजूरपुर के करमुल्लापुर में भी किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें