फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग व कोविड से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संचारी रोग व कोविड-19 से बचाव के लिए शनिवार को गांवों में जागरूकता बैठक हुई, जिसमें आशा बहुओं व स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही गांवों में संक्रमण पर रोक के लिए दवा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान लोगों को डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

बलहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से उपकेंद्र सिलेटनगंज, बलसिंहपुर, हांड़ा बसेहरी, गायघाट, पतरहिया और नानपारा में जागरूकता बैठक की गई। इसमें गांव की आशा व स्वास्थ्य कर्मियों ने संचारी रोग के तहत आने वाली छह बीमारियों से बचने के टिप्स सुझाए। डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार व कोरोना संक्रमण से बचाव के टिप्स दिए गए।
ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अजय यादव ने बताया कि इन गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद गांवों में दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें