फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक से टकराई भारत-नेपाल मैत्री बस, 11 घायल

Sun, 05 Jan 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच-लखीमपुर सीमा पर जालिमनगर चौकी के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर जालिमनगर चौकी के पास कोहरे के चलते भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार नेपाल निवासी 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली से नेपाल राष्ट्र के दांग जिले जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की एक बस शनिवार की सुबह कोहरे के चलते ट्रक से टकरा गई। हादसे से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। जालिमनगर चौकी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को उनके घर भेज दिया गया। हादसे में नेपाल के दांग निवासी सुनीता, धर्म बहादुर व बालिका को छोड़कर सभी को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें