फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुखार और पेटदर्द के बढ़े मरीज

विज्ञापन
 खूटेहना प्राथमिक स्वास्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : खूटेहना प्राथमिक स्वास्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रविवार को जिलेभर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में पेट दर्द, बुखार, पेचिश, दाद-खुजली और डिहाइड्रेशन के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी गईं। साथ ही चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव, साफ पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी।
विज्ञापन


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डॉ. आनंद कुमार की मौजूदगी में माया देवी, सीमा, नूरी, राबिया, शांति देवी, शिवांशी समेत कई मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में 37 मरीजों का पंजीकरण हुआ। डॉ. रजनी गुप्ता ने मरीजों की जांच कर उपचार कर गर्मी से बचाव के टिप्स भी सुझाए।

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 46 मरीजों ने जांच कराई। आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण पेट दर्द, पेचिश और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 177 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना में आयोजित मेले का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें