फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज

Thu, 30 Oct 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। अचानक हुए मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को बारिश व तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस कारण बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी दिखी। ओपीडी में 1810 मरीजों का उपचार किया गया, सर्दी जनित बीमारियों के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बुधवार को सुबह से ही भीड़ लगी रही। परचा बनवाने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लाइन में खड़े लोगों में परचा पहले बनवाने को लेकर कई बार झड़प भी हुई। भीड़ इतनी अधिक रही कि सुरक्षा गार्ड को लाइन लगवानी पड़ी। यही हाल ओपीडी का भी रहा। यहां चिकित्सक कक्ष में मरीजों की भीड़ होने के कारण गेट व बरामदे में लोगों को इंतजार करना पड़ा।

बौंडी से आए मुकेश ने बताया कि सुबह 11 बजे बीमार पिता के पैर की हड्डी में दिक्कत होने के कारण इलाज कराने आए। भीड़ अधिक होने के कारण बरामदे में इंतजार करते हुए एक बज गया है, लेकिन नंबर अभी तक नहीं आया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सभी मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। जांच करवाकर गंभीर रोगियों को भर्ती भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें