फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम को बढ़ाएं सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैंप कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में सैंपलिंग बढ़ाई जाए। साथ ही पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की अधिक से अधिक संख्या में जांच करें, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन में स्थित कैंप कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बैठक की। डीएम ने जनपद में सैंपलिंग, कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था, पॉजिटिव मरीजों के शत-प्रतिशत संपर्कों की जांच की समीक्षा की। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियोें को सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सैंपलिंग के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां से सैंपल कलेक्शन की कार्यवाही करें। डीएम ने निर्देश दिया कि घोषित किये गये हॉटस्पॉट जोन में शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएं। साथ ही साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन तथा सैंपलिंग कलेक्शन का कार्य किया जाय। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, नानपारा सूरज पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दुबे, एसीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा, अर्बन नोडल डॉ. पीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें