फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों को सक्रिय कर बढ़ाएं दूध की खरीद

विज्ञापन
बहराइच के विकास भवन में किसान दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। किसानों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम ने दुग्ध समितियों की ओर से महज तीन हजार लीटर दूध की खरीद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समितियों को सक्रिय कर दूध की खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने जिले के किसानों का आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निराश्रित व बेसहारा गोवंश सहयोगिता योजना का भरपूर लाभ उठायें तथा दूसरे लोगों को भी जानकारी दें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जनपद में अब तक 400 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
डीएम ने दुग्ध समितियों द्वारा मात्र 3000 लीटर दुग्ध कलेक्शन करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्ध विकास अधिकारी व उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि सम्मिलित प्रयास कर दुग्ध कलेक्शन बढ़ायें। डीएम ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर द्वारा 70000 लीटर के सापेक्ष सहकारी समितियों द्वारा मात्र 3000 लीटर का दूध कलेक्शन कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व में 40000 लीटर का कलेक्शन करने वाली समितियां आज 3000 लीटर पर कैसे आ गयी हैं, इसके कारणों की जानकारी कर उनका निराकरण करायें और समितियों को पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित कर दूध की खरीद बढ़ाएं। फखरपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में आ रहीं दिक्कतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेड़नापुर विद्युत सब स्टेशन से फखरपुर क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाय।
किसान दिवस में उप निदेशक कृषि डॉ. आरके सिंह ने लघु एवं सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने एवं वृद्धावस्था में उनकी आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना की जानकारी दी।
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता परशुराम कुशवाहा, प्रगतिशील कृषक शक्तिनाथ सिंह, जयंकर सिंह, राजन सिंह, संजय पाठक, भूपेंद्र पाठक आदि ने बटेर उत्पादन के लिए प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन केंद्र संचालित कराने, प्राकृतिक खेती के लिए राजकीय मॉडल विकसित करने, किसानों को झांसी का भ्रमण कराने, मक्का उत्पादन आधारित उद्योगों की स्थापना, सोलर पंपों के संचालन में आ रही समस्या को दूर कराने, ब्लॉक स्तर पर किसान दिवस का आयोजन कराने, त्रिकोलिया में उपलब्ध भूमि पर गो आश्रय स्थल का निर्माण कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें