महसी ब्लॉक परिसर में विकास परियोजनाओं को लोकार्पण करते विधायक।
महसी(बहराइच)। महसी ब्लाॅक परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभागीय अधिकारियों ने अपने कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख कृष्णा देवी ने की। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह रहे।
विधायक सुरेश्वर सिंह ने पुलिया निर्माण, आरसीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, रपटा पुल, नाली निर्माण समेत चार करोड़ छह लाख की 96 परियोजनाओं का शिलापट्ट से परदा हटाकर लोकार्पण किया। इस बैठक में अखंड प्रताप सिंह, रमाकर पांडेय, राम निवास जायसवाल, बीडीओ हेमंत यादव, योगेश्वर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी,समेत ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।