फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा और बलरामपुर टीम का शानदार प्रदर्शन

Tue, 17 Nov 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को 14वें मंडलीय क्रीड़ा समारोह की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर दौड़ व कूद प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें गोंडा और बलरामपुर का दबदबा कायम रहा। उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल के मैदान से मन के मैल दूर होते हैं, मित्रता बढ़ती है। इस मौके पर डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशगान और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।

सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने सभी का आभार जताया।

इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। 100 मीटर बालक सीनियर वर्ग में बलरामपुर के मोहम्मद अकीब प्रथम, बहराइच के विजय कुमार द्वितीय, सचिन कुमार गोंडा तृतीय रहे।

100 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में गोंडा की रुखसाना प्रथम, बलरामपुर की सोनम द्वितीय व आफरीन बानो तृतीय रहीं। 800 मीटर बाल सीनियर वर्ग में गोंडा के विकास कुमार यादव प्रथम, श्रावस्ती के पेशकार यादव द्वितीय, बहराइच के ज्ञानदास भारती तातीय रहे।

बालिका सीनियर वर्ग में श्रावस्ती की सुषमा प्रथम, बलरामपुर की अंशिका द्वितीय और गोंडा की अंशू तिवारी तृतीय रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में संदीप अव्वल रहे, जबकि प्रवीण द्वितीय व हनुमंत नाथ तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर बालिका वर्ग में प्रीती भारती प्रथम, शिवानी पांडेय द्वितीय व करिश्मा तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य घनश्याम बाजपेई, कृपाराम गुप्ता, मधु चौधरी, गजेंद्रमणि मिश्रा, प्रभाकर बाजपेई, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र समेत चारों जिलों के खेल अध्यापक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें