फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनी आंधी, एक की मौत व दो गंभीर

Thu, 26 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
बुधवार को बारिश के दौरान गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में बुधवार दोपहर बाद चली तेज धूल भरी आंधी आफत बन गई। मल्हीपुर के जमुनहा गांव में पेड़ व उसकी डाल गिरने से एक बालक की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत एक अन्य घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां गिरने से जहां आवागमन बाधित रहा, वहीं कई स्थानों पर लोगों के घरों पर रखा टीन शेड व छप्पर भी दूर जा गिरा। थाना क्षेत्र मल्हीपुर के जमुनहा गांव निवासी लवकुश (10) पुत्र बहादुर बुधवार दोपहर गांव के पश्चिम स्थित बाग में आम बीनने गया था।

जबकि गांव की ही रेशमा (12) पुत्री मन्नी पठान एक अन्य बाग में आम बीन रही थी। इसी बीच करीब डेढ़ बजे चली धूल भरी आंधी से बचने के लिए दोनों अपने-अपने बाग में पेड़ के नीचे जा छिपे। इस दौरान पेड़ गिरने से लवकुश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पेड़ की डाली गिरने से रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल रेशमा को पास के ही निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जबकि लवकुश के परिवारीजन उसका शव घर उठा ले गए। वहीं बेलरी निवासी पुष्पेंद्र (8) पुत्र श्रवण कुमार आंधी से बचने के लिए भागते समय हैंडपंप से टकरा गया।

इससे उसका दोनों हाथ टूट गया। उसे परिवारीजन सीएचसी मल्हीपुर ले गए। वहीं इस तेज आंधी के कारण भिनगा तहसील के पीछे हरीशचंद्र गुप्त की भूमि में लगे दो शीशम के पेड़ उखड़ कर भिनगा-परसा मार्ग पर गिर गए। इससे मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बाधित है।

फोरलेन पर हसनापुर में मार्ग किनारे रखी ढाबली उड़कर जहां फोरलेन पर जा गिरी, वहीं दो पेड़ों की डालियां टूट कर मुख्य मार्ग पर गिरने से आवागमन अवरुद्ध रहा। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर लोगों के घरों का टीन शेड व छप्पर दूर जा गिरा।

वहीं, तराई का मौसम बुधवार दोपहर अचानक बदल गया। काले-काले बादल छा गए। जरवल, कैसरगंज व जंगल से सटे क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। ओले भी गिरे। वहीं, शहर में धूल भरी आंधी चली व बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक अगले 24 घंटों में तूफान व बारिश होने की आशंका जता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें