फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा परीक्षा में बांटा गया गलत पेपर, हंगामा

Tue, 12 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के आजाद इंटर कालेज में परीक्षा के दौरान गलत प्रश्न पत्र मिलने पर हंगामा करते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित परीक्षा में दूसरे दिन ही खामी नजर आ गई। मंगलवार होने वाली परीक्षा में चार दिन बाद होने वाले प्रश्न पत्र को बांट दिया गया। गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने के बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पूरे जिले में गलत परचा बांटे जाने की बात सामने आई। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार को परीक्षा को निरस्त किए जाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पत्र भेजा है।

मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से 11 अप्रैल से अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आमिल, कामिल व फाजिल की परीक्षा शुरु कराई गई थी। पहले दिन सब कुछ ठीक ठाक रहा। मंगलवार को द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर कामिल अंतिम वर्ष की परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


इसमें मुताला फिका इस्लामी (सुन्नी शिया) की प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी थी। कक्ष निरीक्षकों ने पैकेट खोलकर प्रश्नपत्र का वितरण परीक्षार्थियों के बीच शुरू कर दिया। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र देखकर चौंक पड़े। उनके हाथों में 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र थमा दिए गए थे।

इसे लेकर आजाद इंटर कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज, गांधी स्कूल इंटर कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में हंगामा शुरू हो गया। परीक्षार्थियों के हंगामे की सूचना आजाद कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी को दी।

मौके पर पहुंचे डीएमओ ने मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार को गलत प्रश्नपत्र भेजे जाने की सूचना दी। साथ ही पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर यही स्थिति होने की जानकारी दी गई। जिस पर रजिस्ट्रार ने परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक निरस्त करने के निर्देश दिए।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने बताया कि कामिल अंतिम वर्ष द्वितीय पाली की परीक्षा का निरस्त कर दिया गया है। जनपद के 41 मदरसों के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रजिस्ट्रार को पत्र भेज दिया गया है। अब बाद में यह परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें