फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में खलासी की मौत, चार घायल

Sat, 01 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल में लखनऊ से बहराइच की ओर आ रहे दो ट्रक ओवरटेक करने में भिड़ गए। हादसे में पीछे की ट्रक पर सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।  वहीं, असोम रोड पर बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत चार घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



 
लखनऊ से बहराइच आ रहे दो ट्रकों की रफ्तार तेज थी। ये ट्रकें जब जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अट्ठैसा गांव के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक कर आगे निकालने की कोशिश की लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सामने वाले ट्रक से जा भिड़ा।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे के ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार उन्नाव के सोहरामऊ सेखपुरा निवासी खलासी मनोज कुमार (18) पुत्र सजीवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कूदकर भाग निकला। गौरतलब हो कि यह ट्रक बलरामपुर जा रहा था। आगे जा रहा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन



इस ट्रक के चालक जवाहिर सिंह ने कहा कि उसने गियर बदलने के लिए रफ्तार धीमी की थी तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जरवलरोड पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रामप्रसिद्ध पांडेय का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


उधर, रिसिया बाजार निवासी डॉ. मुशीर (55) पुत्र भूरे अपने 18 वर्षीय बेटे समीर के साथ शनिवार दोपहर  बाइक से दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला गुलामअलीपुरा में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।जब वह रिसिया के समसा तरहर के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में डॉ. मुशीर और उनके बेटे के साथ ही दूसरे बाइक पर सवार पंचपुरवा रिसिया निवासी मोहम्मद आलम खान (35) और उनका चार वर्षीय बेटा गुफरान घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें डॉ. मुशीर और मोहम्मद असलम की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें