फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को करें आत्मसात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के कक्ष मेें गुरुवार को विभाग के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि व कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मेजर डॉ. एसपी सिंह ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा करते हुये उनकी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की। प्राचार्य ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को असाधारण प्रतिभा का महापुरुष बताते हुये छात्रों का आह्वान करते हुये उनके आदर्शाें को आत्मसात करने की सलाह दी। शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये उनको प्रखर विद्यार्थी बताया। बीए प्रथम वर्ष के छात्र दीपक शुक्ला, आत्माराम व छात्रा अंकिता सिंह ने भी संबोधित करते हुये प्रथम राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभाग की प्राध्यापिका डिपंल जैन, डॉ. अर्चना निगम, जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें