एआरटीओ कार्यालय रोड पर अस्पताल सील करते अधिकारी।
बहराइच। एआरटीओ कार्यालय मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित होने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज एआरटीओ कार्यालय के निकट संचालित हो रहे रोशन हॉस्पिटल की जांच की गई है। संचालक द्वारा आवश्यक प्रपत्र न प्रस्तुत कर पाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।