फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बख्शीपुरा नई बस्ती में हटाया गया अवैध निर्माण

Fri, 15 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला बख्शीपुरा नई बस्ती में बुधवार को अवैध निर्माण हटवा दिया गया। निर्माण कराने वाले को चेतावनी दी गई कि यदि स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध निर्माण कराने की कोशिश की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मोहल्ले के शिवांकर शुक्ल व अरुण मिश्र ने बताया कि वर्मा मेडिकल स्टोर के पीछे एक व्यक्ति ने कुछ लोगों से चंदा लेकर मस्जिद का निर्माण शुरू करा दिया। पड़ोस के शिक्षक श्रवण कुमार शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। निर्माण कराने वाले ने पुलिस से कहा कि वह घर बनवा रहे हैं। भवन का स्वरूप मस्जिद जैसा रहा।

इस बीच घटना की सूचना सांसद आनंद गोंड को दी गई, तो उन्होंने तत्काल डीएम को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण हटवाकर स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस प्रकरण पर सिटी मजिस्ट्रेट से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें