बहराइच। ग्राम दौलतपुर निवासी युवक की बाइक शनिवार शाम अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार रामसूरत (36) शनिवार शाम बाइक से राशन लेने के लिए बघमरवा जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरी, जिससे वह पानी में डूब गए।
घटना देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद रूपईडीहा पुलिस को सूचना दी गई।