फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कराई थी महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र मेें नौ मार्च को मिले महिला के सिर कटे शव की शिनाख्त कराते हुए एसओजी की टीम ने मामले का खुलासा किया है। एसओजी के अनुसार महिला की हत्या करवाने के लिए उसके पति ने साजिश रची। महिला के पति के कहने पर मुंबई से आकर उसके छोटे भाई ने पिता व अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को मायके से लाकर सुनसान खेत में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बाप-बेटे व भांजे को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आला कत्ल भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के औसनपुरवा गांव निवासी इसहाक ने अपनी पुत्री हसरीन उर्फ नसरीन की शादी रिसिया थाना क्षेत्र के इटकौरी गांव निवासी सादिक अली के पुत्र रियाज अली के साथ की थी। रियाज तीन साल से विदेश में है। रियाज व उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके चलते वह अपने मायके रहती थी। रियाज पत्नी को खर्चे के लिए हर माह 10 से 15 हजार रुपये देता था।
वह उससे तलाक चाहता था, लेकिन पत्नी राजी नहीं थी। रियाज ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची और अपने छोटे भाई मेराज को मुंबई से गांव भेजा। एसपी के मुताबिक रियाज ने अपनी बातों में फंसाकर उसे ससुराल आने के लिए राजी किया और अपने भाई को लाने के लिए ससुराल भेज दिया। मायके से विदा कराने के बाद वह दिनभर शहर में इधर-उधर घूमाते रहे। रात होते ही उसने रूपईडीहा थाना क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव में एक खेत में ले जाकर नसरीन के हाथ पैर बांध दिए और चाकू से गर्दन को काट दिया। कटे सिर को सरयू नहर में फेंक कर अपने घर चले आए।
विज्ञापन

एसओजी टीम प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा व रूपईडीहा थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने अपनी टीम के साथ घटना का खुलासा करते हुए सादिक पुत्र मासूम अली, मेराज पुत्र सादिक व नन्हें उर्फ सलमान पुत्र साबिर खां को पीर भड़ंग बाबा मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पति व सास फरार है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, छह ताला चाबी, खून से भीगी शर्ट समेत महिला के शरीर के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें