फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने की दूसरी शादी

Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। जरवल देहात कटी निवासी महिला ने पति के साथ ससुरालीजनों पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में लिखा है कि दहेज में बाइक व लाखों रुपये की मांग पूरी न होने पर उन्हें घर से निकाल दिया। पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। जरवल देहात कटी निवासी रुख्सार का आरोप है कि शादी मई, 2023 में गोंडा जिले के करनैलगंज बदलीपुर निवासी मोहम्मद अहमद से हुई थी। अतिरिक्त दहेज में बुलेट व पांच लाख रुपये की मांग कर पति, इलियास, आयशा ने 20 जुलाई, 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने कटरा वीरपुर निवासी आलिया उर्फ गुड़िया व हनीफ के सहयोग से कलेक्टरपुरवा निवासी तबस्सुम से 24 जनवरी को दूसरी शादी कर ली। कैसरगंज कोतवाल हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि छह लोगों पर संबंधित मामले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें