फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऊदबिलाव की खाल के साथ शिकारी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बुधवार देर शाम एक शिकारी को ऊदबिलाव की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। शिकारी के खिलाफ रेंज केस दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज स्थित हंसुलिया पश्चिमी बीट के बाघ संरक्षित क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक शिकारी घूम रहा था। तभी गश्त के दौरान कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी अकरम को वन टीम ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से ऊदबिलाव की दो खाल बरामद हुई। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन ने बताया कि शिकारी के खिलाफ रेंज केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें