फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 200 मीटर की सड़क में सैकड़ों गड्ढे

Sun, 25 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर के मुख्य मार्ग में शुमार इमामगंज चौराहे से शिवपुर मार्ग व नानपारा से मिहींपुरवा रोड के बीच सब्जी मंडी के पास लगभग 200 मीटर की सड़क वर्षों से जर्जर है। मार्ग पर सैकड़ों जानलेवा गड्ढे हैं, जिसमें फंस की राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


नानपारा नगर पालिका परिषद में नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर सब्जी मंडी के पास का मार्ग वर्षों से जर्जर है। हल्की सी बारिश में सड़कों पर भीषण जलभराव हो जाता है। ऐसा तब है जब लंबी दूरी दिल्ली, हरिद्वार, शाहजहांपुर, लखीमपुर आदि स्थानों के लिए रोडवेज बसें और अन्य वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। कतर्नियाघाट के लिए हजारों सैलानी भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं।
इमामगंज चौराहे से शिवपुर रोड को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी जर्जर है। इस मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से सावन मास में हजारों की संख्या में कांवरिया भी नंगे पांव जलाभिषेक के लिए जाते हैं।
विज्ञापन




बिशुनापुर मार्ग पर गिट्टियां टूटकर फैलीं
बाबागंज। कई गांवों को ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाला बिशुनापुर मार्ग का निर्माण दशकों पूर्व करवाया गया था। अब यह खस्ताहाल है। मार्ग पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। जिसके चलते एबिशुनापुर, कन्हैयालाल पुरवा, बक्शीगांव, रामनगर, अधींनगाव समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रमोद वर्मा, पाटनदिन वर्मा आदि ने बताया कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गिट्टियां टूटकर फैल गई हैं। जिसके चलते पैदल चलना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें