फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों वोटरों के नाम सूची से नदारद

Mon, 03 Aug 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील के छह ग्राम पंचायतों के सैकड़ों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में से नदारद हैं। जिन लोगों के नाम गायब हैं। वह सभी चुनाव में मतदान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद सर्वेक्षण के दौरान मतदाता सूची दुरुस्त नहीं की गई। जिसके चलते पंचायत चुनाव में सभी मतदान से वंचित रह जाएंगे।

इस मामले में सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। मतदाता सूची दुरुस्त न होने पर सड़क पर उतरने की भी चेतावनी दी है।

महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरौवा, टिकुरी, बरुआ बेहड़ समेत छह ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण और सर्वेक्षण में ग्रामीणों ने मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को गांवों के ग्रामीण संजय कुमार त्रिवेदी और सुभाषचंद्र पांडेय आदि की अगुवाई में बहराइच पहुंचे। सभी ने कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद सभा की।

सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि मुरौवा, मंगरवल, कपरवल, बरुआ बेहड़, मुंसारी तथा टिकुरी गांव के ग्रामीण बाढ़ व कटान की समस्या से ग्रस्त रहते हैं।

अक्सर ग्रामीणों को उजड़ना पड़ता है। लेकिन जो सर्वेक्षण हुआ है, उसमें ग्रामीणों की मौजूदगी के बावजूद मतदाता सूची से उनके नाम नदारद हैं।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में जो बीपीएल सूची तैयार की गई थी। उसमें भी इसी तरह खेल किया गया था। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में तहसील स्तर पर आवाज उठाई गई, लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।

 सभी ने मतदाता सूची दुरुस्त कराने के साथ ही बाढ़ और कटान से जूझ रहे ग्रामीणों को इंदिरा आवास, खाद्यान्न, पेंशन समेत सभी मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में महेंद्र प्रताप सिंह, मंशाराम, रमाकांत, सुरेश, गंगासागर, सहजराम, पवन कुमार मिश्र समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें