फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मानव तस्कर गिरोह के सरगना दंपति व दो अन्य गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रदी पुलिस द्वारा पकड़ा गया मानव तस्कर गिरोह।
विज्ञापन
बहराइच। हरदी पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में किशोरी का अपहरण कर रुपये लेकर शादी कराने के मामले में रविवार को गिरोह के फरार चार सदस्यों को लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना के कुन्हूपुर बिहारी गांव से पकड़ लिया। चारों को रिमांड में लेने के लिए न्यायालय एनआईए लखनऊ रवाना किया।
विज्ञापन




हरदी थाना के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को बीते नौ अक्तूबर को भगा

ले जाने के मामले में अपहरण, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि नौ अक्तूबर को जब किशोरी चारबाग स्टेशन पहुंची । वहां गिरोह का सदस्य दिलीप यादव से मिली , दिलीप काम दिलाने के नाम पर युवतियों व किशोरियों को झांसे में लेकर गिरोह के सरगना दंपती विधा देवी, पति रामचंद्र को कमीशन लेकर सौंप देता था। इसके बाद गिरोह के ही दीप सिंह और अरुण अपहृत का वीडियो व फोटो बनाकर शादी के नाम पर बेच देते हैं। किशोरी को भी इसी तरह बेचकर शादी करा दी गई थी। हरदी थाना पुलिस ने रविवार को फरार आरोपियों गिरोह के सरगना दंपती लखीमपुर खीरी निवासी विधा, रामचंद्र और बाराबंकी सफदरगंज प्रतापगंज बजहा निवासी दिलीप कुमार उर्फ शिवकेश, कोरैल परसेहरा निवासी अरुण कुमार को लखीमपुर से गिरफ्तार कर लिया।

महसी सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया मानव तस्कर गिरोह किशोरियों को बहला फुसलाकर बेचने का धंधा करते हैं। हरदी थाना पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




26 नवंबर को किशोरी हुई थी बरामद

26 नवंबर को पुलिस ने शाहजहांपुर पवाया उदारा गांव निवासी जसवीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर चंगुल में फंसी किशोरी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें