फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अस्पताल सील, चार को नोटिस, एक को दी चेतावनी

विज्ञापन
भग्गड़वा में अस्पताल सील करते अ​धिकारी। - फोटो : भग्गड़वा में अस्पताल सील करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हुजूरपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक निजी हॉस्पिटल सील कर दिया गया, जबकि दो पैथाेलॉजी सेंटर समेत चार को नोटिस जारी किए गए हैं। एक नर्सिंग होम को चेतावनी दी गई है। टीम का नेतृत्व एसीएमओ तथा नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा ने किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि टीम ने लखनऊ हॉस्पिटल भग्गड़वा का निरीक्षण किया तो यहां कई प्रकार की खामियां पाई गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके बाद आध्या पॉलीक्लीनिक, मुस्कान हेल्थ केयर, आरपीडी पैथाेलॉजी तथा एसएमएस डायग्नोस्टिक सेंटर चिरैयाटांड़ में खामियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कार्रवाई के अंत में प्रकाश नर्सिंग होम में कचरा प्रबंधन और फायर से बचाव की व्यवस्था शासन की मंशा के अनुरूप न होने पर चेतावनी जारी की गई है। स्वास्थ्य टीम के छापामारी की सूचना मिलने पर इस प्रकार के निजी हॉस्पिटल के संचालकों में अफरा-तफरी रही। नोडल अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें