नेपाल सरकार की पहल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोग।
रुपईडीहा। घरेलू उपयोग का सामान नेपाल ले जाने की सीमा बढ़ने की उम्मीद से सीमावर्ती नेपाली परिवारों में राहत की उम्मीद जगी है। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने सीमा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए संबंधित निकायों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की सूची तैयार कर परिवार के हिसाब से मासिक सीमा तय किए जाने की तैयारी है।
फिलहाल नेपाली नागरिक भारतीय सीमावर्ती बाजारों से अधिकतम 500 नेपाली रुपये तक का सामान नेपाल ले जा सकते हैं। पहले यह सीमा 100 नेपाली रुपये थी, जिसे लोगों की मांग के बाद बढ़ाकर 500 नेपाली रुपये किया गया था। अब आवश्यक घरेलू वस्तुओं की सूची और उनकी मासिक मात्रा निर्धारित किए जाने की तैयारी से सीमा क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नेपाल सरकार की पहल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोग।
नेपाल सरकार की पहल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोग।