फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महालक्ष्मी के स्वागत में जगमग हुए घर व बाजार

Mon, 20 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चौक बाजार में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करतीं महिलाएं।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पंच पर्व दीपावली का उल्लास और उमंग रविवार को लोगों के सिर चढ़कर बोला। रविवार को शाम होते ही घर और प्रतिष्ठान झालरों से जगमग हो उठे। घरों में बच्चे फुलझड़ी के साथ झूमते नजर आए। दीपावली के उत्साह में हर वर्ग शामिल दिखा।
विज्ञापन



जिले में दीपावली पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए घरों में तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार को छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) परंपरागत तरीके से मनाई गई। शाम होते ही घर और प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से रोशन हो उठे।


महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर चतुर्दशी के अवसर पर दीप जलाए और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी करने का दौर भी शुरू हो गया। बच्चे फुलझड़ी के साथ झूमते दिखे। रंग-बिरंगी झालरें और टिमटिमाती मोमबत्तियां शहर में पहले दिन ही दीपावली का नजारा पेश कर रही थीं।
विज्ञापन


दीपोत्सव मनाने के लिए बच्चे, युवाओं और बुजुर्गों सभी में उत्साह देखने को मिला। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर और प्रतिष्ठानों में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।





लाई-चूरा और मिष्ठान की जमकर हुई खरीदारी

भाई दूज के लिए रविवार को लाई-चूरा और मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। पूजन में प्रयुक्त होने वाले खील-बताशे और मिठाइयों की भी खरीदारी हुई। खरीदारों की भीड़ के चलते रविवार पूरे दिन बाजार गुलजार रहा।




मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर

दीपावली को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर है। जीरियाट्रिक वार्ड में 20 बेड आरक्षित किए गए। इमरजेंसी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात रहेंगे। प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री ने बताया कि बर्न वार्ड में सर्जन और आंख के डॉक्टर की तैनाती की गई है। सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था कर ली गई है। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले की सभी पीएचसी और सीएचसी में इमरजेंसी व्यवस्था है।




सावधानी : छोटे बच्चों को पटाखों से रखें दूर

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ला ने कहा कि पटाखे जलाते समय छोटे बच्चों को दूर रखें। बारूद का धुआं हानिकारक होता है और इससे बच्चों के शरीर पर दाने निकल सकते हैं। यदि कोई दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



सावधानी के उपाय:
-जलने पर घाव को 15-20 मिनट तक साफ पानी से धोएं।
-पटाखे जलाते समय सिंथेटिक कपड़े न पहनें।
-अधजले पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें।
-जहां पटाखे फोड़ रहे हों, वहां पानी अवश्य रखें।



आपात स्थिति में संपर्क करें
-एंबुलेंस सेवा : 102 व 108
-पुलिस सेवा : डायल 112
-फायर : 101, 9454418331





अधिकारियों की अपील

प्रकाश पर्व दीपावली सभी के जीवन में उजियारा फैलाए। दीपावली को सकुशल और अच्छे ढंग से मनाएं। खुशियों को एक-दूसरे में साझा करें, जिससे पर्व का उल्लास दोगुना हो।
-अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी
........

दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखें और रोशनी के इस पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। आतिशबाजी के समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
-आरएन सिंह पुलिस अधीक्षक
..........

दीपावली का पर्व सभी लोग शांति के साथ मनाएं। पटाखों का प्रयोग करते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। तेज आवाज वाले पटाखे न फोड़ें। आपस में मिलजुल कर पर्व मनाने से खुशियों में चार चांद लगेंगे।
-डॉ. संजय शर्मा सीएमओ
.......

दीपावली का पर्व हमें एकता और सौहार्द का संदेश देता है। भगवान राम के जीवन आदर्शों से सीख लेकर कर्तव्यों का पालन करें। सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जिससे पर्व की खुशियां दुगनी हो जाएं।
विज्ञापन

-डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें